विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Indulge >> Now Eat A Sumptuous Meal In A Plane

अब हवाई जहाज जैसे रेस्टोरेंट में खाइए राजसी खाना!

बिजनेस ब्यूरो | May 08, 2012, 16:01PM IST
 
 


आप सोच रहे होंगे कि इसमें खास क्या है लेकिन जनाब इसमें खास बात इसका खाना नहीं बल्कि जगह है जहां आप खाना खाने जाएंगे। हम बात कर रहे हैं थीम रेस्टोरेंट्स की। दुनिया भर में थीम आधारित रेस्टोरेंट्स खुल रहे हैं। टॉयलेट रेस्टोरेंट के बारे में भी आपने सुना होगा जहां खाना टॉयलेट सीट पर परोसा जाता है और टिश्यू पेपर की जगह टॉयलेट पेपर का प्रयोग किया जाता है। अब एयरोप्लेन रेस्टोरेंट भी चलन में आ गया है।


 


इस रेस्टोरेंट में आपको बिल्कुल हवाई जहाज में खाना खाने का एहसास मिलेगा। चोनकिंग में बना एक रेस्टोरेंट पूरी तरह हवाई जहाज के इंटीरियर के ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस रेस्टोरेंट के डिजाइन की प्रेरणा एयरबस 380 से ली गई है। रेस्टोरेंट का एंबिएंस पूरी तरह हवाई जहाज के एंबियंस की तरह देने की कोशिश की गई है। खिड़कियां, केबिन, लाइटिंग सब कुछ ए-380 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।


 


बात केवल यहीं खत्म नहीं होती है हवाई जहाज की तरह ग्राहक इस रेस्टोरेंट में अपनी क्लास भी चुन सकता है। इस रेस्टोरेंट में ओवल क्लास सबसे मंहगा वर्ग है। लेकिन इसमें एक चीज मिसिंग है और वो है एयरहोस्टेस? लेकिन इसकी फिक्र आप न करें क्योंकि इस रेस्टोरेंट के वेटर और वेट्रेस भी आपको एयरहोस्टेस और फ्लाइट स्टुवर्ट की ड्रेस में खाना परोसते मिलेंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment