100 साल पूरे होने पर होगा बड़ा सेलीब्रेशन

इन दिनों हर दूसरा यूथ एस्टिन मार्टिन की उस कार के बारे में बात कर है जो एस्टिन मार्टिन अपनी ब्रांड के 100 साल पूरे होने पर बना रही है। एस्टन मार्टिन लग्जरी स्पोर्टस कारों की ब्रिटेन की एक कंपनी है। 1993 में शुरू हुई ये कंपनी इस साल अपने रफ्तार भरे करियर के 100 साल पूरे कर रही है।
100 साल पूरे होने पर कंपनी एक बेहतरीन कार लॉन्च कर रही है। इस कार को तैयार करने के लिए हेड ऑफ डिजा़इन्स मार्क रिचमैन इस कार को फाइनल टच देने में व्यस्त हैं। ये कार इन गर्मियों तक लॉन्च हो जाएगी और अगले साल तक इंटरनेशनल मार्केट में अपनी धूम मचाएगी। बॉन्ड जैसा फील देने वाली ये एस्टन जल्दी ही अपने नए मॉडल के साथ भारत की सड़कों पर भी दौड़ती नज़र आएगी।
कंपनी के सी.ई.ओ. अलरिच बेज़ ने कहा कि नई कार पूरे नए तरीके की होगी। 100 साल पूरे होने पर बनाई गई ये कार रिमार्कबल होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार में 6.0 लीटर वी12 को इंजन फिट है। ये शक्तिशाली इंजन कार को अधिकतम 550 पी.एस की शक्ति देगा ये शानदार कार सिर्फ 4 सेकंड में 100कि.मी./घंटे कि रफ्तार पकड़ लेगी।
वाकई में एक बड़ा सेलीब्रेशन होना ही चाहिए।





