विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Buzz >> Porsche 918 Spyder Is Lighter, Sexier And Fun To Drive

सेक्सी और स्टाइलिश है पोर्शे की 918 स्पाइडर

बिजनेस ब्यूरो | May 16, 2012, 17:08PM IST
 
 


पोर्शे 918 स्पाइडर का पहला लीगल प्रोटोटाइप बन कर तैयार है। स्टुटगॉर्ट (Stuttgart) की सड़कों पर इसकी टेस्ट ड्राइव जारी है। इस कार को देखकर 1970 की आइकॉनिक 917 रेसर की याद ताजा हो जाती है। इस कार की कई लोग पहले बुकिंग करवा चुके हैं और अब इन लोगों के पास क्रिसमस और नया साल बड़े अंदाज में सेलीब्रेट करने का एक और मौका होगा। पोर्शे इस कार की डिलीवरी 2013 के अंत से पहले करने का वादा कर रही है। इसका प्रोडक्शन इस साल सितंबर में शुरु हो जाएगा। फिलहाल इस सुपरकार की टेस्ट ड्राइव लेकर इसे सड़क पर परखा जा रहा है।


 


कार में लगा दमदार इंजन और दो इलैक्ट्रिक मोटर के संगम ने इस कार को सुपरकार की श्रेणी में ला खड़ा किया है। एक मोटर पीछे और दूसरी आगे के एक्सल से जुड़ी है। यह कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तीन सेकंड से कम समय में पकड़ लेती है इसकी अधिकतम गति 325 किलोमीटर प्रति घंटा है जो स्पीड के दीवानों के लिए वरदान है।


 


कार में शक्तिशाली 6.8 kWh बैटरी लगी है जिससे यह कार 25 किलोमीटर तक 150 किलोमीटर प्रतिगंटे की गति से केवल बैटरी के सहारे दौड़ सकती है। 918 को एक हाइब्रिड कार की तैयार किया है जिसमें पावरफुल इंजन के साथ दो शक्तिशाली बैटरियां भी लगी हैं। कार को बनाने में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह काफी हल्की हो गई है। जानकारों के मुताबिक इस कार की असल खूबी इसका कंट्रोल सिस्टम औ सॉफ्टवेयर होगा। इनकी गुणवत्त ही कार को चलाने के एहसास में जान फूंकेगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment