ब्रिटेन की सुप्रसिद्ध ऑक्शन कंपनी राजकुमारी डायना की ड्रेस बेचने की तैयारी में है। कैरी टेलर आगामी महीनों में डायना की टॉप10 ड्रेस की बिक्री करके फंड जुटाएगी। इन ड्रेस में एक मिडनाइट ब्ल्यू वेलवेट गाउन है, जिसे प्रिसेंस ऑफ वेल्स ने 1985 में व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर में पहना था। इसे विक्टर एलेल्टिन ने डिजाइन किया था।
इस पूरे संग्रह की बिक्री से 4.9 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। इनमें से कुछ वह गाउन भी हैं, जिन्हें पहनकर डायना ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और दक्षिण कोरिया की यात्रा की थी। सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर मारिया टेस्टिनो, लार्ड स्नोडन ने इन ड्रेस डायना के फोटो शूट किए थे।
राजकुमारी डायना के गाउन कैसे थे, जानने के लिए क्लिक कीजिए...