Review: नए साल से पहले कार्बन ने लॉन्च किया नया फोन

मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने हाइब्रिड श्रेणी का पहला ‘टा-फोन ए30’ लॉन्च किया। कंपनी ने बताया कि इस फोन को टैबलेट और मोबाइल फोन के फर्क को कम करने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इस फोन को ‘मदर ऑफ ऑल फोन्स’ कहा है।
इसमें 15 सेमी कैपिसिटिव मल्टी टच स्क्रीन, एंड्रायड, दोहरे सिम की क्षमता वाला एवं ड्युल कोर प्रोसेसर, आटो फोकस, फेस डिटेक्शन और आठ मेगापिक्सल के कैमरा है।
कार्बन मोबाइल्स के निदेशक शशिन देवसरे ने कहा कि टा-फोन ए30 के जरिये हम 5.9 इंच स्क्रीन वाला ऐसा स्मार्टफोन लाए हैं, जो स्मार्टफोन और टैबलेट के बीच की दूरी को घटा देगा। इस हाइब्रिड श्रेणी के डिवाइस से आने वाले समय में निश्चित ही बाजार में काफी उत्साह का माहौल तैयार होगा।
कार्बन ‘टा-फोन ए30’ के जरिये ग्राहकों को गूगल प्ले स्टोर से 250,000 से अधिक अप्लीकेशंस एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी। फोन की कीमत करीब 13 हजार रुपए रखी गयी है।






