कवाल्ली के 2013 के लेटेस्ट स्प्रिंग कलेक्शन की सुपरमॉडल्स इसाबेल फोंटाना, मल्गोजिया बेला और सुई हे रहीं. तीनों सुपरमॉडल्स का फोटो-शूट जाने-माने फोटोग्राफर टेस्तिनो ने लंदन के आर्ट डेको-स्टाईल के फ्रिमैसन हॉल में किया. यह हॉल 1930 में बनाया गया था.
इस स्प्रिंग कलेक्शन को चर्चित ब्रांड ने कुछ यूं समर्पित किया “motivated by Roberto Cavalli’s passion for women.” कवाल्ली के 2013 स्प्रिंग कैम्पेन में ज्यादातर अजगर और तेंदुए के प्रिंट्स, मोहक कटआउट और डेलिकेट व्हाइट लेदर ड्रेसेज छाए रहे.