विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Brand Wagon >> Rolls Royce Makes You Feel ‘Stary’ In The New 101ex

ये कार जो दिन में भी दिखाए चांदनी रात के नजारे

dainikbhaskar.com | May 25, 2012, 12:17PM IST
 
 



यदि आपको दिन के उजाले में चांदनी रात देखनी हो, या आपको अचानक तूफानी रात में घूमने का मन करने लगे, तो आपको रोल्स रॉयस में बैठना चाहिए। रोल्स रॉयस कार का नया मॉडल आपको दिन में इतना आराम और ऐसा फील देगी जैसे आप एक ठंडी रात को घूमने निकले हों। ये कार अपने नए मॉडल के लेटेस्ट फीचर के साथ बाज़ार में आ रही है। इस कार को यूनीक फीचर्स के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।


बीजिंग मोटर शो में आई रोल्स रॉयस फेंटम में भी कुछ इसी तरह के फीचर थे पर इस ई.एक्स. 100 में बहुत सारे नए फीचर हैं। ये कार तो बहुत ही हटके है। इस कार में सैकड़ों फाइबर ऑप्टिक्स की सहायता से कार की छत पर ऐसा इफेक्ट दिया है जो आपको दिन में रात की खूबसूरती दिखाएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि तारे जैसा इफेक्ट दिखाने वाली रौशनी, ड्राइवर अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकता है। यदि आप का मन हो तो आप इन लाइट्स को स्विच ऑफ भी कर सकते हैं। 


स्टार लाइट हेडलाइनर उस टेकनीक का नाम है जो पहली बार रोल्स रॉयस फेंटम कार में इस्तेमाल की गई थी। उस गाड़ी में लेदर की छत में 800 लाइट थीं जो नई ई.एक्स. 101 में बढ़ाकर 1600 कर दी गई हैं।


 रोल्स रॉयस कार कंपनी अपने आप में वैभव व स्टेटस सिंबल का प्रतीक है। इस कंपनी की कार होना यानी आपकी गिनती देश के चुनिंदा अमीरों में होती है। अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों के अमीरों के पास रोल्स रॉयस के नए मॉडल्स देखे जा सकते हैं।


तो यदि अगली बार कोई आपसे कहे कि वो आपके लिए आसमान के तारे ला रहा है, तो समझ जाइयेगा कि आप जल्दी ही रोल्स रॉयस ई.एक्स. 100 कार में बैठने वाले हैं।


क्यों खास है रोल्स रॉयस :


 * कंपनी के बीस्पोक कार्यक्रम के तहत जो भी यह कार खरीदता है उसकी पसंद के अनुरूप गाड़ी के इंटीरियर को बनाया जाता है। 



* गाड़ी पर जो पेंट होता है वह भी गाड़ी मालिक की मर्जी अनुसार होता है और इसे पेंट करने वाले कलाकार तीन घंटे में कुछ इंच पेंट कर पाते हैं, क्योंकि इसमें कलर भी काफी महँगा होता है। इसे पेंट करने वाले भी ख्याति प्राप्त कलाकार होते हैं।



* कार के इंटीरियर में लगने वाला लेदर काफी उच्च गुणवत्ता वाला होता है तथा इसे हाथों से सिला जाता है। प्रत्येक कार में 55 मीटर लेदर का प्रयोग होता है और एक कार के लेदर को हाथ से सिलने में दो सप्ताह लगते हैं।



* कार में लगने वाले वीनर को उच्च गुणवत्ता की लकड़ी से बनाया जाता है। कार में 35 जगहों पर लकड़ी का इस्तेमाल होता है। इसकी खासियत यह होती है कि प्रत्येक कार के लिए एक ही पेड़ से लकड़ी लाई जाती है ताकि पूरी कार का इंटीरियर एक जैसा लगे।



* कार में रन फ्लैट टायर लगे होते हैं। अगर तेज गति में गाड़ी पंक्चर होती है तब भी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ता नहीं है। इसके अलावा पंक्चर की स्थिति में भी गाड़ी 160 किमी से ज्यादा चल सकती है।



* 12 इंच की स्क्रीन लगाई जाती है जिसमें टीवी या डीवीडी देख सकते हैं। हेडफोन सॉकेट भी इस तरह से लगाया गया है कि कार में बैठने वाले प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग मनोरंजन का आनंद ले सकें।



* फेंटम में आप जो भी ड्रिंक्स लेना चाहें वह ले सकते हैं क्योंकि कार में कूल बॉक्स की व्यवस्था होती हैं जिसमें आप काँच के ग्लास व जो भी ड्रिंक्स हैं वह रख सकते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment