विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Endorse >> Rolls-Royce Opens Long Island Showroom

दुनिया की सबसे मंहगी कारों के लिए एक और शोरूम खुला

dainikbhaskar.com | Jun 15, 2012, 16:52PM IST
 
 


रॉल्स रॉयस का नाम सुनते ही याद आती हैं, दुनिया की सबसे मंहगी कारें। रॉल्स रॉयस ने एक से एक कारें बनाई हैं जिनमें रॉल्स रॉयस की घोस्ट का नाम सबसे ऊपर है। यहां तक की रॉल्स रॉयल ने रॉल्स रॉयस घोस्ट का गोल्ड मॉडल भी बना चुके हैं जिसके बनने में 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया था। इस शानदार कार की कीमत है, 8 करोड़ रुपए। इन शानदार कारों की बिक्री के लिए लग्जरी शोरूम्स की भी तो जरूरत है। इसीलिए रॉल्स रॉयस ने अपना नया लग्जरी कार शोरूम न्यूयॉर्क में खोला है।


 



 9 हजार 200 सक्वॉयर फीट में बने इस विशाल शोरूम में 12 से भी ज्यादा कारें रखीं जा सकती हैं। इसमें एक टैरिस, एक कैफे और एक मीटिंग स्पेस हैं। इस शानदार शोरूम की दीवार और सीलिंग ग्लास की बनी हुई हैं। 


 


ये लॉन्ग आईलैंड शोरूम रॉल्स रॉयस ने अपनी कार 'फैंटम' लॉन्च करने के कुछ महिने बाद ही खोल दिया है। रॉल्स रॉयस ने सितंबर में अपनी कार फैंटम लॉन्च की थी।



ये है रॉल्स रॉयस का दिलचस्प किस्सा



भारत में भी रॉल्स रॉयस के दीवाने मौजूद हैं। पर ये बता दें कि रॉल्स रॉयस हर किसी को नहीं मिलती, इसके लिए आपके पास पैसा और समाज में रुतबा होना चाहिए। खैर दिलचस्प बात ये है कि भारत में बहुत सालों पहले एक हैदराबादी निजाम थे जो रॉल्स रॉयस के फैन थे। वे जब रॉल्स रॉयस खरीदने गए तो उन्हें वापस कर दिया गया और उन्हें रॉल्स रॉयस नहीं बेची गई।



वे इस बात से नाराज हो गए और बाद में इसी निजाम ने 4 रॉल्स रॉयस खरीदकर हैदराबाद का कचरा ढ़ुलवाया था। वो कारें आज भी उनके गैरेज में रखी हुई हैं।



 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment