सुपरहिट फिल्मों की तगड़ी कमाई से और तेज हुई सल्लू की रफ्तार

सलमान खान की रफ्तार के बारे में तो कई किस्से आपने सुने ही होंगे। उनके पास कार और बाइक्स का काफी बड़ा कलेक्शन है जिसमें एक से एक महंगी गाड़ियां हैं। अपने इसी शौक के चलते सलमान खान ने कई बेहतरीन बाइकों का एक शानदार कलेक्शन तैयार कर रखा है।
सलमान खान के बाइकों के इस कलेक्शन में एक और नाम जुड गया है हाल ही में सल्लू मियां ने सुजुकी की बेहतरीन स्पोर्ट बाइक हायाबुशा खरीदी है। सुजुकी मोटररसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि सलमान खान ने काले रंग की बेहतरीन स्पोर्ट बाइक सुजुकी हायाबुशा खरीदी है।
आपको बता दें कि सलमान खान सुजुकी के बेहतरीन बाइकों के बहुत शौकीन है। हाल ही में सलमान खान ने अपने गैराज में सुजुकी की नीले रंग की इंट्रूडर बाइक को भी शामिल किया था। सुजुकी की इस बाइक में कंपनी 4 स्ट्रोक, 4 सिलेंडर, लिक्वीड कूल्ड 1340 सीसी की क्षमता का दमदार डीओएचसी इंजन का प्रयोग किया है।
बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से लबरेज सलमान की यह नई बाइक कई मायनो में बेहद ही खास है। इसी दौरान सलमान खान ने बताया कि इसके पूर्व भी मेरे पास एक सुजुकी हायाबुशा मौजूद थी, यह मेरी फेवरेट बाइकों में से एक है।








