स्मार्टफोन की स्क्रीन अब मुड़ जाएगी

जिन गैजेट्स की कल्पना हमने पिछले कुछ सालों के दौरान की थी, वे अब नए वर्ष में साकार रूप में हमारे सामने आएंगे। ये गैजेट्स इतने आधुनिक होंगे कि इनसे हमारे जीने का अंदाज ही बदल जाएगा।
इस साल बाजार में जिस गैजेट के सबसे ज्यादा धमाल मचाने की उम्मीद है, वह बेंडी स्क्रीन स्मार्टफोन होगा। यह ऐसा फोन होगा, जिसमें स्क्रीन को मोड़कर कई अन्य उपयोग भी किए जा सकेंगे। कंपनियां इसे इतना मजबूत बना रही हैं कि उस पर हथौड़े भी मार दिए जाएं तो वह टूटेगा नहीं। इसके अंदर 8003480 रिज्योल्यूशन के साथ एमोलेड स्क्रीन होगी। इसमें वन जीबी रैम और 1.2 गीगा हट्र्ज का प्रोसेसर होगा।
फोन मंे 8 मेगापिक्सल कैमरा भी रहेगा। फुजीत्सु लाइट बुक 2013 में फुजीत्सु लाइट बुक को लोग पसंद करेंगे। इस आधुनिक डिवाइस को उपभोक्ता कैमरा, कॉल करने के फीचर्स और लैपटॉप की तरह उपयोग कर सकेंगे। यदि कैमरा और लैपटॉप अलग-अलग इस्तेमाल करना है तो इसे डिअटैच भी किया जा सकता है। इसका सेल्यूलर मॉडम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
रिस्ट बेसिस बैंड यह डिवाइस स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होगी। यह एक तरह का ऐसा बैंड होगा, जिसे यूजर हाथ पर घड़ी की तरह बांधकर रख सकेगा। यह बैंड शरीर की गतिविधियों जैसे हार्ट रेट, कैलोरी, सोने के पैटर्न व लड प्रेशर आदि को मॉनिटर कर सकेगा। इससे व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य की जानकारी मिलेगी। एप्पल आई टीवी इस साल एप्पल टीवी मेकिंग व्यवसाय में आ जाएगा।
50 इंच स्क्रीन तथा रेटीना डिस्प्ले की क्लीयरिटी एप्पल का प्रमुख लक्ष्य होगा। आईपैड मिनी एप्पल अपना 7 इंच मिनी आई पैड लाने की तैयारी में है, जिसमें रेटीना डिस्प्ले के साथ आईओएस-6 तथा डुअल कैमरा जैसे फीचर्सहोंगे।






