स्पाइसजेट का धमाकेदार ऑफर, मात्र 2013 रुपए में करें हवाई यात्रा
Dainikbhaskar.com
| Jan 11, 2013, 17:51PM IST

स्पाइसजेट एयरलांइस ने न्यू ईयर गिफ्ट देते हुए हवाई यात्रियों के लिए बिग सेल की घोषणा की है। इसमें एयर पैसेंजर मात्र 2013 रुपये में डोमेस्टिक यात्रा कर सकेंगे। एयरलाइंस ने यह ऑफर दस लाख सीटों के लिए रखा है। इस ऑफर के तहत पैसेंजर एक फरवरी से 30 अप्रैल के बीच यात्रा के लिए 11 से 13 जनवरी के बीच एयरलाइंस की वेबसाइटwww.spicejet.com पर टिकट बुक कर सकते हैं। स्पाइसजेट की इस घोषणा के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक दिखने लगा है।
नियम व शर्तें
1. स्पाइसजेट का यह ऑफर 11 से 13 जनवरी के बीच बुक हुए टिकट के लिए ही वैध है। यानी यात्रा के लिए 13 जनवरी तक टिकट बुक कराना होगा।
2. टिकट एयरलाइंस की वेबसाइट पर ऑनलाइन या ट्रैवल एजेंट या एजेंसी के माध्यम से बुक कराए जा सकते हैं।
3. यात्रा एक फरवरी से 30 अप्रैल के बीच होना जरूरी है।
4. ऑफर सिर्फ डायरेक्ट फ्लाइट के लिए है। वाया और ऑनवर्ड फ्लाइट मान्य नहीं होगी।
5. ऑफर स्पाइसजेट के सिर्फ डोमेस्टिक नेटवर्क के लिए है। अंतराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए यह ऑफर नहीं है।
6. इस ऑफर का स्पाइसजेट के किसी अन्य ऑफर/ डिस्काउंट या प्रमोशन से कोई संबंध नहीं है।
7. बुक किया गया टिकट अहस्तांतरणीय होगा। बुक किए टिकट के नाम में परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा।
8. टिकट स्थगित होने या रिशेडयूल होने पर निर्धारित चार्ज देय होगा।
9. ऑफर सिर्फ एफआईटी बुकिंग के लिए ही वैध है। इस ऑफर में ग्रुप बुकिंग का प्रावधान नहीं है।
10. टिकटों की बुकिंग उपलब्धता के आधार पर की जाएगी।






