अगर आप गैजेट क्रेजी हैं और भीड़ में अपने गैजेट को अलग हटकर दिखाना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतर खबर है। आपकी जरूरतों के हिसाब से आप इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। ऐसे ही कस्टमाइजेशन के साथ स्टूअर्ट ह्यूगस आईपैड2 गोल्ड हिस्ट्री कलेक्शन को लेकर आया है।
गोल्डन बैक कवर वाले इस आईपैड में होम बटन और 65 हीरों की मदद से ऐप्पल का लोगो दिया गया है। वहीं इसकी परेफेक्ट फिनिश भी इसके नंबरों को बढ़ाने का काम करती है।
दिलचस्प है कि ऐप्पल के आईपैड-2 की बिक्री बिना बेहतर कलर च्वाइस और स्मार्ट कवर के पूरी हो चुकी है। ऐसे में ये कस्टमाइजड आईपैड आपको खास बनाने के लिए बेहद फिट है। हालांकि इस आईपैड की कीमत इसे खरीदने वालों के लिए कुछ मुश्किलें जरूर पैदा कर सकती है। 80 लाख डॉलर (440000000)के प्राइस टैग के साथ ये आईपैड कई गैजेट प्रेमियों की पहुंच से दूर नजर आता है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें करोड़ों के इस आईपैड को।