135 करोड़ का सुपर स्टार सलमान खान
dainikbhaskar.com
| Feb 20, 2013, 07:53AM IST

सलमान खान बालवुड के तीन सबसे सफल खान में से एक हैं। उन्होंने अब तक 80 से अधिक फिल्में की हैं। अब उनकी ब्रांड वैल्यू 135 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। सलमान खान ने बिग बॉस जैसा रियलटी शो की होस्टिंग करके करोड़ों प्रशंसक बना लिए। उनकी हाल ही हिट हुई फिल्मों में दबंग, एक था टाइगर, रेडी, वांटेड, बॉडीगार्ड आदि हैं। वह अपनी दानशीलता के लिए भी जाने जाते हैं और वे अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन : द सलमान खान फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा का काम भी करते हैं।
सलमान खान कई लग्जरी वाहन रखने के शौकीन हैं। इनमें महंगी कारें और बाइक शामिल हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 6, सुजकी हायबुसा, सुजकी इंट्रूडर एम1 800, आर जेड लिमिटेड की बाइक, लैंड रोवर, रेंज रोवर वग, आडी क्यू7 और आडी आर8 जैसी महंगी कारें रखते हैं।








