विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Buzz >> Swarovski Launches Film Company

रोमियो जूलियट पर फिल्म बनाएगी क्रिस्टल बनाने वाली यह कंपनी

dainikbhaskar.com | May 26, 2012, 12:51PM IST
 
 



"स्वरोव्सकी(Swarovski)" वो चमकता हुआ ब्रांड है जिसने आपकी घड़ी, चश्मे, घर का समान, यहां तक की आपकी गाड़ियों तक में क्रिस्टल जड़ कर आपके हर सामान को एकदम लग्ज़री बना दिया है। ये कंपनी दुनियाभर में अपने क्रिस्टल के प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। फैशन की दुनिया को क्रिस्टल से सजाने के बाद इस कंपनी ने अपना कदम अब फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में रखा है।


 


स्वरोव्सकी(Swarovski) का अपना प्रोडक्शन हाउस है जो स्वरोव्सकी इंटरटेनमेंट(Swarovski Entertainment) के नाम से जाना जाता है। इस प्रोडक्शन हाउस ने अपना पहला प्रोजेक्ट साइन कर दिया है। आपको इस बात की उत्सुकता होनी चाहिए, की इतने बड़े ब्रांड ने पहले प्रोजेक्ट के तौर पर किस प्रोजेक्ट क्या चुना होगा? हम आपको बताते हैं।


 


दुनिया को चमकीला का ताज पहनाने वाली ने इस ब्रांड ने मशहूर ट्रेजडी किंग शेक्सपियर को चुना है। वैसे तो शेक्सपियर की हर रचना अपने आप में नायाब है। लेकिन फिलहाल पहले प्रोजेक्ट के लिए रोमियो जूलियट को चुना गया है।  ये फिल्म इटली में शूट की जाएगी इसके लिए हाइली स्टेनफील्ड और डोग्लास बूथ को कास्ट किया गया है। 


इस फिल्म का बज़ट लगभग 17 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है। इस फिल्म की शूट जून में शुरू होगी। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 2013 में रिलीज़ हो जाएगी। 


तो अगले साल तक क्रिस्टल बनाने वाली कंपनी अपनी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। वैसे स्वरोव्सकी(Swarovski) ने अपने क्रिस्टल के काम से भी पूरी दुनिया का दिल जीता है। देखिए इस कंपनी के लाजवाब नमूने,पेश हैं ये तस्वीरें। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment