1.88 करोड़ रुपये में टाटा ने लॉन्च की जगुआर XJ ULTIMATE
Agency | Feb 26, 2013, 17:36PM IST

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने अपनी लग्जरी सेडान कार जगुआर एक्सजे अल्टीमेट पेश की जिसकी मुंबई शोरूम में कीमत 1.88 करोड़ रुपए तक है।
एक्सजे अल्टीमेट 5.0 लीटर के वी8 सुपरचाज्र्ड पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर वी6 टबर्चाज्र्ड डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। इसमें आठ स्पीड ट्रांसमिशन की सुविधा है।
कंपनी ने कहा कि 5.0 लीटर वी8 विकल्प वाली कार की दिल्ली शोरूम में कीमत 1.88 करोड़ रुपए है, जबकि 3.0 लीटर डीजल संस्करण की कीमत 1.78 करोड़ रुपए है।
जेएलआर ने कहा कि वह भारत में बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य से लग्जरी सेडान कारों को पेश कर रही है। वर्ष 2012 में उसकी बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 2,393 कारों की रही, जबकि इससे पिछले साल उसने 1,813 कारें बेची थीं।







