3.5 करोड़ की घड़ी में क्या है खास, जिसे पहनेंगे रफेल नडाल
dainikbhaskar.com
| Mar 01, 2013, 09:37AM IST

रिचर्ड मिल ने हाल ही में एक खास लग्जरी घड़ी टेनिस स्टार रफे नडाल के लिए तैयार की है। यह लग्जरी वॉच जहां पहनने में बहुत हल्की है, वहीं इसका आकार काफी बड़ा है।
इस घड़ी का वजन19 ग्राम है, जिसमें वेल्क्रो स्ट्रैप भी शामिल है। वॉच मूवमेंट में एलआईटीएल आर का प्रयोग किया गया है। यह एक खास लीथियम है जिसमें एल्युमीनियम, कॉपर, मैग्नीसियम और जिर्कोनियम है और इसका प्रयोग फार्मूला 1 कारों, एयरबस ए380, हेलीकॉप्टर, विभिन्न रॉकेट और सेटेलाइट में किया जाता है।








