ब्रिटिश महारानी का यह ताज सिर्फ 9 लाख में मिलेगा आपको!

भारत में राजा महाराजाओं के दौर तो गए लेकिन अगर आप राजा महाराजाओं से जुड़ी चीजें रखने का शौक रखते हैं तो आप भी इस नीलामी में भाग ले सकते हैं। जिसमें ब्रिटेन की महारानी के ताज की प्रतिकृति को बेचा जाएगा।
इस ताज को एक नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। महारानी इस साल अपनी डायमंड जुबली मनाएंगी और इस इवेंट को सफल बनाने के लिए कई लोग दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसमें डोमिनिक जुबली ताज की नीलामी होगी यह ताज इंपीरियल एस्टेट ताज की नकल है जिसे महारानी पहनती हैं। असली ताज की इस प्रतिकृति को एक नोबल कार्य के लिए नीलाम किया जाएगा। इससे मिलने वाले पैसे को ब्रेस्ट कैंसर से पीडित लोगों को दिया जाएगा।
ऐसा नहीं है कि ब्रिटिश शाही घराने में पहली बार किसी शाही चीज की नीलामी हो रही है इससे पहले केट मिडल्टन की सगाई की अंगूठी की प्रतिकृति की नीलामी हो चुकी है जिसे उस समय अपार सफलता मिली थी।
डोमिनिक जुबली क्राउन में 2276 हीरों की प्रतिकृति लगी है इसके अलावा इसमें सिल्वर सेट पर 21 अलग-अलग साइज और रंगों के हीरे लगे हैं। इस ताज का वजन 1.5 किलोग्राम है और इसकी संगठन के एक्सपर्ट्स द्वारा इसकी कीमत 10,528 पाउंड (9,05,075 रुपए) आंकी गई है।
असली क्राउन को बनाने में 8 महीने लगे थे और किंग जॉर्ज VI के राज्यभिषेक के समय 12 मई 1937 को पहनाया गया था। यह क्राउंड गैरेड एंड कंपनी ने बनाया था लेकिन इसकी प्रतिकृति को QVC ने बनाया है और इसे तैयार करने में 30 दिन का समय लगा है। इसकी नीलामी अक्टूबर में की जाएगी।





