यह बाथरूम नहीं है आम, क्योंकि यहां छूमंतर हो जाती है थकान!

जर्मनी की कंपनी डॉर्नब्रैच(Dornbracht) बाथरूम और किचिन की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। इनकी डिजाइन्स दुनिया भर में पसंद की जाती हैं। एक से बढ़ कर एक शानदार डिजाइन्स प्रोड्यूस करने के लिए कंपनी को कई अवॉर्ड भी मिले हैं।
इस बार फिर इस कंपनी ने अपनी एक बेहतरीन डिजाइन पेश की है जिसने लोगों को सरप्राइज दिया है। यह डिजाइन है एक शानदार बाथ शॉवर का। यह शॉवर कोई आम शावर नहीं है, बल्कि यह एकदम अलग अनुभव देने वाला होगा। इसका लुक भी पूरी तरह डिफरेंट होगा।
यह एक हॉरिज़न्टल शावर है जिसके नीचे टाइल्स होंगी और इन पर लेट कर नहाया जा सकेगा। इन टाइल्स को अपने मुताबिक टेंप्रेचर दे सकते हैं। आप चाहें तो टाइल्स को मनचाहे टेंप्रेचर पर लेट कर नहाने का मजा ले सकते हैं। खास बात तो यह है कि इन टाइल्स के ऊपर 6 शॉवर होंगे जो पानी से आपको मसाज का आनंद देंगे।
वाकई ऐसे बाथरूम और ऐसे शावर को इमेजिन करना बहुत मजेदार है। जब इमेजिनेशन ही इतनी मजेदार है तो नहाने के रियल एक्सपीरियंस के बारे में क्या कहना!
ये चीजें आपके बाथरूम को बना देंगी ‘डिस्को बाथरूम’
राजशाही खूबियां समेटे हुए है यह बाथ टब






