वॉर ऑफ द वर्ल्ड जैसी मूवी की याद दिलाता डोम, और दुनिया के सबसे तेज चलने वाला रोलर कोस्टर जिस पर 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की हैरतअंगेज स्पीड। जी हां वैसे तो अम्यूजमेंट पार्क बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रखते हैं लेकिन सउदी अरब अमीरात के अबुधाबी में बना फरारी वर्ल्ड अपने नाम के मुताबिक तेज रफ्तार के शौकीनों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है। मोटर स्पोर्ट्स कंपनी फैरारी ने इसे पूरी तरह अपने नाम और काम के अनुरूप बनाया है।
चार नवंबर 2010 को पब्लिक के लिए ओपन किया गया यह फरारी वर्ल्ड करीब दो लाख वर्गमीटर में बना है। फैमिली और किड्स के लिए यहां रोमांच का पूरा इंतजाम किया गया है।
तस्वीरों में देखें फरारी वर्ल्ड की विशेषताएं, जो आपको हैरान कर देंगी...