दुनिया के बेहतरीन 10 आईपैड पर एक नजर...

आधुनिक युग में जब कंप्यूटर ने दुनिया में कदम रखा था, तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि एक दिन इस टेक्नोलॉजी के एक से एक आधुनिकतम रूप सामने आएंगे। कह सकते हैं कि कंप्यूटर का प्रचलन फिलहाल खत्म तो नहीं हुआ लेकिन अब इसका स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है।
कंप्यूटर के इसी आधुनिकतम रूप का एक प्रकार है टैबलेट। सन् 2010 में एपल कंपनी द्वारा पहला टैबलेट लांच किया गया और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई क्रांति ने जन्म लिया। इसीलिए एपल कंपनी को टैबलेट की दुनिया का बादशाह माना जाता है।
लेकिन आज दुनिया भर की कई कंपनियां जैसे कि एसस, सैमसंग, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट मार्केट में हैं, जो ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से एक टैबलेट लांच कर रही हैं। आज हम इन कंपनियों के कुछ ऐसे ही 15 टैबलेट के बारे में आपको बता रहे हैं, जिनकी खूबियां आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी...






