09- होंडा सीबीआर 1000 आरआर
होंडा की यह शानदार स्पोर्ट बाइक हमारी सूचि में नौवें पायदान पर है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से लबरेज होंडा होंडा सीबीआर 1000 आरआर विशेषकर युवाओं को बेहद पसंद आती है। इसके अलावा होंड की बेहतरीन तकनीकी इस बाइक को और भी खास बना देती है। यह बाइक सामान्यत: 291 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भरने में सक्षम है।