06- डुकाटी 1199 पेनिगेल सूपरबाइक
इटली की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने इसी वर्ष भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से अपना कदम रखा है और बीते ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपने बाइकों के विशाल रेंज को पेश किया है। यह डुकाटी की शानदार सूपरबाइक डुकाटी 1199 पेनिगेल है। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 300 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इस बाइक में कंपनी ने 195 हॉर्स पॉवर के इंजन को शामिल किया है, जो कि बाइक को दमदार 10,750 आरपीएम की शक्ति प्रदान करता है।