युवाओं में बाइक को लेकर दीवानगी का आलम कोई नया नहीं है और धूम और धूम-2 जैसी बॉलीवुड मूवीज के बाद तो बाइक को लेकर युवाओं का क्रेज और बढ़ गया है। बाइक के लुक के साथ अब इसका तेज रफ्तार होना भी अब काफी मायने रखने लगा है और हो भी क्यों न आखिर इंप्रेशन का सवाल भी तो बाइक से जुड़ गया है। हर युवा भी अपनी बाइक के साथ दूसरों से अलग दिखना चाहता है। यही कारण है सड़कों पर एक से एक महंगी और तेज रफ्तार बाइक दिखाई देने लगी हैं।
आइए तस्वीरों में नजर डालते हैं बीते साल दुनिया की कुछ ऐसी बाइक्स पर जिनकी रफ्तार की कल्पना करना तक आपके लिए मुश्किल साबित होगा...