6- पोपमोबाइल
कीमत : 1 करोड़ 92 लाख
पोपमोबाइल की कीमत वैसे तो 311,000 डॉलर है, लेकिन इसकी कीमत कहीं इससे ज्यादा है क्योंकि इस पर पोप चलते हैं। यह वाहन पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है किसी भी तरह के बॉयोलॉजिकल और केमिकल हमले को झेलने में सक्षम है। यदि इसके टायर फ्लैट भी हो जाएं तो भी यह 70 मील प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें मर्सिडीज बेंज वी8, 5 लीटर गैसोलीन इंजन लगा है, जिसकी क्षमता है कि यह पोपमोबाइल वैन सिर्फ छह सेकंड में 60 मील प्रति घंटे की गति से स्पीड पकड़ लेती है।