8- कैडिलक वन
कीमत : 1 करोड़ 65 लाख रुपए
कैडिलक वन आम्र्ड कार की कीमत 300,000 डॉलर है। आपने एयरफोर्स वन का नाम सुना होगा, जिसका उपयोग अमेरिका के राष्ट्रपति विदेशी यात्राओं के लिए करते हैं। एयरफोर्स वन के साथ में कैडिलक जमीन पर चलने में अपनी भागीदारी निभाती है। लेकिन विशेषाधिकार से सुरक्षित यह लिमोजिन कार दिखने से कहीं और आगे हैं अपनी खासियतों के मामले में। यह हैविली आम्र्ड है। इसके बारे में मजाक में यह भी कहा जाता है कि यह न्यूक्लियर हमले को भी सीधे झेल जाएगी। इसका डीजल इंजन वी8, 6.6ए टर्बो, 300 हार्सपॉवर है।