कहा जाता है कि समय अनमोल होता है। एक बार यह गुजर जाए तो किसी भी कीमत पर इसे खरीदा नहीं जा सकता। समय की महत्ता को देखते हुए लोगों ने अपने हाथ और जेब में घड़ियों को रखना शुरू किया जिससे वह लगातार समय के साथ कदमताल कर सकें। 1920 से पॉकेट और उसके बाद रिस्ट वॉच का प्रचलन शुरू हुआ। अब तो रिस्ट वॉच समय के साथ पर्सेनैलिटी को भी बयां करने लगी हैं। यही कारण है कि महंगी और आकर्षक घड़ियों की बाजार में कोई कमी नहीं।
आज हम आपको कुछ ऐसी रिस्ट और पॉकेट वॉच के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में शुमार होती हैं। इनकी कीमत आपकी कल्पनाओं से कहीं ज्यादा है...