आमतौर पर सभी देशों की महिलाएं ज्वैलरी, महंगे कपड़े, कॉस्मेटिक और शूज या सैंडिल के लिए क्रेजी होती हैं और अगर कोई खास मौका हो तो फिर क्या कहना। पार्टी या किसी फंक्शन के लिए महिलाओं की खरीदारी करते समय अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा खर्च करने की आदत को वुमन एसेसरीज बनाने वाली कंपनियां भी जानती हैं।
हर मौके पर खास और परिधानों से मैचिंग करते सैंडिल या शूज भी इस खरीदारी का जरूरी हिस्सा होता है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि इन शूज या सैंडिल की कीमत भी करोड़ों रुपयों में हो सकती है। इनमें कई ऐसी सैंडिल हैं जिनकी कीमत भारतीय राष्ट्रपति की सालाना सैलरी (करीब 18 लाख) से 100 गुनी ज्यादा तक है।
आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के ऐसे ही 10 सबसे महंगे शूज और सैंडिल के बारे में जिनकी कीमत का अंदाजा लगाना तक मुश्किल है। तस्वीरों में देखिए आखिर इनमें ऐसा क्या है खास जिसके लिए इतना बड़ा अमाउंट खर्च किया जाता है...