भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार कारों को पेश करने वाली जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज देश में एक और शानदार धमाका करने की तैयारी में हैं। मर्सडीज बेंज अपनी सबसे सस्ती और देश में दूसरी हैचबैक कार ए-क्लास (A-Class) को पेश करने जा रहr है। हालांकि कंपनी ने नये ए-क्लास की कीमत के बारें में अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 20 लाख रुपये से भी कम होगी। तो आइये तस्वीरों के साथ जानतें हैं मर्सडीज की इस शानदार हैचबैक कार के बारें में।