Home >> Brands >> Indulge >> When Fuel Skyrockets And Tenses The Situation, Some Cars Still Make You Happy
PHOTOS:जब ईंधन के भाव हो आसमान पर, ये कारें रखेंगी आपको खुश!
dainikbhaskar.com
| Jul 03, 2012, 12:18PM IST

कुछ साल पहले तक सस्ती कारों का मतलब था घटिया क्वालिटी का मटेरियल और मामूली फीचर्स। कम रेट का मतलब था पुअर परफॉरमेंस। पर ईंधन के बढ़ते दामों के कारण कार खरीदना और उनको मेंटेन करना बहुत मुश्किल हो गया है। इसीलिए अब कार कंपनियों के सामने यह चैलेंज है कि वे ऐसी कारें बनाएं जिनका मेंटेनेंस आसान हो और ईंधन के बढ़ते दामों के साथ उन्हें मैनेज किया जा सके।
TOP 10: ये हैं दुनिया की सबसे बेहतरीन convertible कार
कई कार कंपनियां प्लान कर रही हैं कि वे कम रेंज की कारें लॉन्च करें। इसके अलावा, लोग बाजार में पहले से मौजूद ऐसी कारों की ओर रुख कर रहे हैं जो परफॉरमेंस के साथ-साथ उनकी जेब का भी ध्यान रखे।
PHOTOS: यह है BMW की M6 की रफ्तार
'केली ब्लू बुक' के अनुसार एक सर्वे कराया गया जिसमें लोगों की राय ली गई कि दस लाख रुपए तक की कारों में सबसे अच्छी कारें कौन-सी हैं। इस लिस्ट में वे कारें शामिल हैं जो कम ईंधन में बेहतर परफॉरमेंस देती हैं और इनमें बाकी कारों जितना मेंटेनेंस की भी जरूरत नहीं होती।
डॉज डार्ट ग्रुप ने फिएट की नई कार लॉन्च की है। यह कार परफ़ॉरमेंस के साथ-साथ आपकी जेब का भी ख्याल रखेगी। इस कार में 4 लीटर का स्टैंडर्ड इंजन लगा है। इस कार की कीमत लगभग 9 लाख रुपए है।
Mazda 3भी काफी लोगों की पहली पसंद है। कारण भी साफ है, इस कार की माइलेज शहर में 25 और हाइवे पर 33 है। इस कार की कीमत 8 लाख रुपए है।
शेवोले सोनिक शेवोले की एक छोटी कार है जिसका बेहतरीन एक्सटीरियर और कंफर्टेबल इंटीरियर है। इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें वही इंजन लगा हुआ है जो शेवोले की क्रूज में लगा है। इसका इंजन 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन है। इस कार की माइलेज सिटी में 26 और हाइवे पर 35 है। इस छोटी पर कमाल की कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।
फोर्ड की गाड़ियां तो वैसे भी लोगों को काफी पसंद आती हैं। ये गाड़ियां होती भी हैं काफी स्टाइलिश और आई कैचिंग। ऐसी ही एक कार है फोर्ड फिएस्टा जिसकी माइलेज शहर में 28 और हाईवे पर 38 है। इस स्टाइलिश कार को आप लगभग 8 लाख रुपए में घर ले जा सकते हैं।
Kia Soul लुक में बहुत फंकी कार है। इस कार मे 1.6 लीटर का इंजन है जो 2.0 लीटर इंजन का भी ऑप्शन देता है। इस फंकी कार की माइलेज भी अच्छी है। यह कार शहर में 27 और हाइवे पर 35 का माइलेज देगी। इस कार को आप लगभग 8 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।
(Source: CBS Money Watch)
अपने अगले चैलेंज के लिए BMW और TOYOTA ने मिलाया हाथ
इंटरनेट ट्रैफिक पर इस कार ने पछाड़ दिया एक से एक कारों को!






