ऑडी ने पहली बार पेश की लग्जरी ई-बाइक

आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा क्योंकि ऑडी एक लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी है और अब वही कंपनी साइकिल पेश कर रही है?.. लेकिन आप जो सुन रहे हैं वो 100 फीसदी सच है....आपको बता दें कि दोपहिया सेगमेंट में उतरकर ऑडी ने कोई धमाल नहीं किया है क्योंकि इस जर्मन कार कंपनी ने कुछ समय पहले ही इटली की सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाती का अधिग्रहण किया है। दुनियाभर में इकोफ्रेंडली वाहन बनाने पर जोर दिया जा रहा है और ऑडी भी इसी राह पर चल रही है। ऑडी की नई साइकिल पै़डल के अलावा बैटरी से भी चलेगी।
इस साइकिल की झलक इस हफ्ते हुए Wörthersee car show में दिखाई थी। जानकारों के मुताबिक यह अभी तक बनी सबसे शक्तिशाली इलैक्ट्रिक साइकिल है। इसकी पावर 2.3 किलोवाट और 184lb/ft टार्क है। साइकिल की टॉप स्पीड 31 मील प्रतिघंटा है। लेकिन अगर आप बैटरी के साथ पैडल भी मारेंगे तो यह स्पीड 50 मील प्रतिघंटा तक पहुंच जाएगी। बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है।
ऑडी ने इस साइकिल को बनाने में फाइबर का इस्तेमाल किया है जिससे इसका वजन महज 21 किलो है। इस साइकिल में नए व्हीली मॉड का ऑप्शन दिया गया है जो साइकिल सीखने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है इस इसके जरिए साइकिल खुद ही अपना बैलेंस बना लेती है। अब क्योंकि यह हाइटेक है इसलिए आप इसे अपने स्मार्टफोन और लेन के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत के बारें में कोई घोषणा नहीं की है।





