विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Events and Launches >> Wrangler Launches First Pair Of Moisturising Jeans

पेश हुई रैंगलर की नई मॉस्चराईजिंग जींस

Dainik Bhaskar | Jan 20, 2013, 23:50PM IST
 
 


जरा सोचिए कितना अच्छा हो अगर हमारी जींस पैरों को मॉस्चराईज करती रहे, उसे नर्म-मुलायम बनाए रखे. रैंगलर ने इस ओर ध्यान देते हुए ऐसी ही जींस लांच की है. लिज्जी जैगर ने इस जींस को डिजाईन किया है. इस स्किन-फिट जींस में हाई परफोर्मेंस स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाए गए हैं, जो जाड़े में या डेनिम से स्किन को होने वाली डी-हायड्रेटिंग इफेक्ट से आपका बचाव करेगी.     

फिलहाल इस डेनिम स्पा जींस का तीन रेंज लाया गया है – अलो वेरा, ऑलिव एक्सट्रेक्ट और स्मूथ लेग्स. अप्रिकोट कर्नेल ऑयल, पैशन फ्रूट ऑयल, रोजशिप ऑयल, शिया बटर आदि के हायड्रेटिंग प्रोपर्टीज के साथ इस जींस को बनाया गया है.      

लिज्जी जैगर ने बताया कि रेगुलर जींस से ये जींस ज्यादा सुकून देंगे. साथ ही जींस उतारते समय आपके पैरों को सिल्की-सिल्की सा अहसास होगा.   

डेनिम-स्पा जींस 28 जनवरी को बिक्री के लिए बाजार में आएगी. इसकी कीमत 85 पाउंड (लगभग 7200 रूपये) रखी गई है. शुरुआत में जींस का मॉस्चराईजिंग इफेक्ट 15 दिनों तक रहेगा. हालांकि रैंगलर कंपनी ने एक रिलोड स्प्रे भी इसके साथ लांच किया है, जिसे यूज करके आप दुबारा वैसा ही रूमानी अहसास पा सकते हैं.

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment