और भड़क गईं सोनम कपूर।

बॉलीवुड के कलाकार सामने कुछ कहें न कहें वो सारी बातें, गुस्सा और फ्रस्टेशन ट्विटर पर निकाल देते हैं। हालांकी सोनम कपूर का पंगा ट्विटर से ही शुरू हुआ था पर उन्होंने फ्रस्टेट होके एक ट्वीट किया "**** ऑफ" ।
हुआ ये था कि अनिल कपूर के एक इंटरव्यू में कहा था कि स्टार्स के बच्चों का स्ट्रगल बहुत ज्यादा होता है। तो उस स्टोरी पर एक फैन ने कमेंट किया कि “क्योंकि आमतौर पर उनमें कोई टैलेंट होता भी नहीं है।” ये ट्वीट पढ कर तो सोनम एकदम झल्ला गईं और उनहोंने ट्वीट किया "**** ऑफ"
हम मानते हैं कि अनिल कपूर सोनम के पिता होने के नाते अपना काम सही तरह से कर रहे हैं। पर बॉक्स ऑफिस का क्या? आइए सोनम कपूर की फिल्मों पर एक नजर डालते हैं। सांवरिया, आइशा, मौसम इन फिल्मों में कोई भी ऐसी फिल्म नहीं है जिसने बॉक्स ऑफिस पर बहोत बड़ा कलेक्शन किया हो या फिर सोनम की ऐसी एक्टिंग रही हो कि सबने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हों।
खैर कारण जो भी हो पर अभी भी अपने करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने में सोनम को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। वरना आप कुछ कहेंगे तो सोनम कहेंगी........।





