हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 में हुआ था। 18 जुलाई 2012 निधन हो गया। बहुत दिनों से उनकी तबीयत सही नहीं थी। ड्रिप के सहारे उन्हें खाना दिया जा रहा था। शनिवार 29 दिसम्बर को राजेश खन्ना के जन्म की 70वीं वर्षगांठ है।
जानिए राजेश खन्ना से जुड़े 25 फैक्ट:
1) जीतेन्द्र और राजेश खन्ना स्कूल में साथ पढ़ चुके हैं।
2) 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेअर ने एक टैलेंट हंट का आयोजन किया था। वे नया हीरो खोज रहे थे। फाइनल में दस हजार में से आठ लड़के चुने गए थे, जिनमें एक राजेश खन्ना भी थे। अंत में राजेश खन्ना विनर घोषित किए गए थे।
3) राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना है राजेश खन्ना नाम तो उन्होंने अपने अंकल के कहने पर बदल लिया था। 1969 से 1975 के बीच राजेश ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम राजेश रखे गए।
4) लड़कियों के बीच राजेश खन्ना बेहद लोकप्रिय हुए। लड़कियों ने उन्हें खून से खत लिखे, कुछ ने उनकी फोटो से शादी कर ली। कुछ ने अपने हाथ या जांघ पर राजेश का नाम गुदवा लिया। हद तो यह थी कि कई लड़कियां उनका फोटो तकिये के नीचे रखकर सोती थी।
5) स्टूडियो या किसी निर्माता के दफ्तर के बाहर राजेश खन्ना की सफेद रंग की कार रुकती थी तो लड़कियां उस कार को ही चूम लेती थी। लिपिस्टिक के निशान से सफेद रंग की कार गुलाबी हो जाया करती थी।
6) निर्माता-निर्देशक राजेश खन्ना के घर के बाहर लाइन लगाए खड़े रहते थे। वे मुंहमांगे दाम चुकाकर उन्हें साइन करना चाहते थे।
7) राजेश खन्ना को रोमांटिक हीरो के रूप में बेहद पसंद किया गया। उनकी आंख झपकाने और गर्दन टेढ़ी करने की अदा के लोग दीवाने हो गए थे ।
8) राजेश खन्ना द्वारा पहने गए गुरु कुर्त्ते खूब प्रसिद्ध हुए बाद में कई लोगों ने उनकी स्टाइल अपनाई ।
9) राजेश खन्ना की सफलता के पीछे संगीतकार आरडी बर्मन और गायक किशोर का अहम योगदान रहा है। इनके बनाए और राजेश पर फिल्माए अधिकांश गीत हिट साबित हुए और आज भी सुने जाते हैं। किशोर ने 91 फिल्मों में राजेश को आवाज दी तो आरडी ने उनकी 40 फिल्मों में संगीत दिया।
10) अपनी फिल्मों के संगीत को लेकर राजेश हमेशा सजग रहते थे। वे गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त स्टूडियो में रहना ही पसंद करते थे और समय-समय पर अपने सुझाव संगीत निर्देशकों को दिया करते थे।
11) मुमताज और शर्मिला टैगोर के साथ राजेश खन्ना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। मुमताज के साथ उन्होंने 8 सुपरहिट फिल्में दी।
12) मुमताज ने शादी कर फिल्म को अलविदा कहने का मन बना लिया। यह काका की लाइफ की बहुत बड़ी ट्रैजडी थी।
13) रोमांटिक हीरो राजेश दिल के मामले में भी रोमांटिक निकले। अंजू महेन्द्रू से उनका जमकर अफेयर चला, लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह दोनों ने आज तक नहीं बताई। बाद में अंजू ने क्रिकेट खिलाड़ी गैरी सोबर्स से सगाई कर सभी को चौंका दिया था।
14) राजेश खन्ना और डिम्पल की शादी के वक्त डिम्पल की उम्र राजेश से लगभग आधी थी।
15) राजेश खन्ना ने अचानक डिम्पल कपाड़िया से शादी कर करोड़ों लड़कियों के दिल तोड़ दिए। डिम्पल ने बॉबी फिल्म से सनसनी फैला दी थी।
25 में से बाकी अन्य 10 बातें तस्वीरों की जुबानी....