अपनी मधुर धुनों के बल पर विश्व संगीत में एक अलग छाप छोड़ने वाले ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान के चाहने वालों की संख्या फेसबुक पर एक करोड़ को पार कर गई है। वह इस जादुई आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय हैं। दुनियाभर के एक अरब से अधिक लोगों के दिलों पर राज करने वाली सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक पर रहमान के
आधिकारिक पेज को ‘लाइक’ करने वालों की संख्या एक करोड़ से अधिक पहुंच गई है।वर्तमान समय में रहमान के पेज को 10,138,509 लोगों ने लाइक किया है और 81,159 लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं। रहमान ने इस उपलब्धि पर अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘एक करोड़ धन्यवाद।’
जानिए कितने लोगों के किया सलमान, सचिन, आमिर, अक्षय, प्रियंका, शाहरुख, अमिताभ को लाइक।