अस्थियों की राख से अमर चित्रकारी करते हैं सर्गिओ
dainikbhaskar.com
| Feb 15, 2013, 17:28PM IST

अमेरिका के फ्लोरेंस में रहने वाले पेंटर सर्गिओ पोर्टिलिओ ने अपनी कला के जरिए मृत व्यक्ति की यादों को उसके परिजनों के लिए हमेशा सहेज के रखने की नई विधा शुरू की है।
वह मृतक की राख से कैनवास पर ऐसी कलाकारी करते हैं, जो हमेशा के लिए यादें बनकर नजरों के सामने रहती है।
सर्गिओ ने इसकी शुरुआत मृत पालतू जानवरों की हड्डियों की राख से मेमोरियल पेंटिंग बनाने की थी।
वह चाहते थे कि मृतक जानवर की यादें पेंटिंग के रूप में उनके मालिकों के साथ रहें। मगर, अब उनके पास ऐसे लोग भी आ रहे हैं जो अपने मृत परिजनों की राख से पेंटिंग बनवाना चाहते हैं।
ताकि वे पेंटिंग के जरिए ही परिजनों की याद और उनकी मौजूदगी का अहसास कर सकें। चित्रकारी करने के लिए सर्गिओ अपने कलर पैलेट में राख को रंगों के साथ मिलाते हैं।
वह कहते हैं कि मेरे लिए यह आर्ट वर्क उस व्यक्ति की अतिरिक्त यादों की तरह है। आप किसी अपने को खोने के दर्द को जानते होंगे और इस तरह की पेंटिंग से आप उस दर्द को कुछ हद तक
कम कर सकते हैं।
सर्गिओ मानते हैं कि वह कला के इस भावपूर्ण काम के जरिए मृतक के परिवार के सदस्यों को एक स्थाई श्रद्धांजलि के
रूप में सेवा देते हैं।
ये इस बात को प्रदर्शित करता है कि उसके प्रियजन उसे कैसे याद रखेंगे।








