विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Relationships >> Aamir Gave A Memorable Birthday Gift To His Sister

आमिर ने बहन को बर्थडे पर दिया यादगार गिफ्ट

dainikbhaskar.com | Aug 08, 2012, 09:52AM IST
 
 

आमिर खान की बहन निकहत ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आमिर समेत पूरा परिवार उनके पुणे स्थित घर में मौजूद था। सुनने में आया है कि आमिर निकहत के 50वें बर्थडे पर उन्हें कोई खास गिफ्ट देना चाहते थे। हर किसी ने उन्हें कई ऑप्शन्स बताए पर उन्हें कोई भी आइडिया पसंद नहीं आया।

पर्फेक्शनिस्ट आमिर इस मौके पर बहन को पर्फेक्ट गिफ्ट देना चाह रहे थे। काफी सोचने के बाद आखिर आमिर को एक उपाय सूझा। उन्होंने खोजबीन की और फ्रीडम फाइटर मौलाना अबुल कलाम आजाद के भाषण की एक फाइल जुटाई।

दरअसल, आमिर मौलाना आजाद के परपोते लगते हैं। इसके बाद सारे खानदान ने साथ मिल कर उनकी स्पीच सुनीं और इस महान स्वतंत्रता सेनानी को याद किया। उनके भाषण सुन सबकी आंखें भर आईं। इससे पहले किसी ने उनकी आवाज तक नहीं सुनी थी। आमिर ने अपने बेटे का नाम भी उन्हीं के ऊपर रखा है आजाद राव खान।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment