अभय और प्रीति मिलकर बनवा रहे हैं 'सपनों का महल'!
dainikbhaskar.com
| Jul 03, 2012, 07:52AM IST

36 वर्षीय एक्टर ने एक इंटीरियर डिजाइनिंग सीरिज 'द प्योर कॉन्सेप्ट' के शुभारंभ के मौके पर कहा, "मुझे इंटीरियर डिजाइन करना पसंद हैं, यह एक तरह का शौक है। मैंने अपने अपार्टमेंट के लिए एक ठेकेदार को काम पर रखा है और अंत में एक वास्तुकार की मदद ली। इसलिए मैं खुद से इंटीरियर डिजाइन करना चाहता हूं।"
अभय ने बताया कि टाइलों आदि के रंगों को मिलाने में आनंद का अनुभव होता है। वैसे अभय पर्यावरण क्षेत्र के प्रमुख संगठन ग्रीनपीस के कार्यकर्ता हैं और अपने नए घर को पर्यावरण अनुकूल बनना चाहते हैं।
उन्होंने बताया, "मैं घर पर्यावरण अनुकूल बनाने जा रहा हूं। मैं जल संग्रहण, जल प्रशोधन और सोलर पैनलों का इस्तेमाल करने जा रहा हूं। मुझे रंगों का सरल इस्तेमाल पसंद है और मैं भड़कीले रंग पसंद नहीं करता।"
अभय की महिला मित्र प्रीति देसाई भी इस काम में उनकी मदद कर रही हैं!






