कॉमर्स स्टूडेंट रहे हैं फैशन डिजाइनर मनीष
dainikbhaskar.com | May 07, 2012, 11:01AM IST

फैशन डिजाइनर मनीष अरोरा इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। मनीष पेरिस के फैशन हाउस पैको रबैने से जुड़े हुए थे। उन्होंने हाल ही में एक दैनिक अखबार को इंटरव्यू देते हुए कहा कि उन्हें कभी ये महसूस नहीं हुआ कि उन्हें इंडिया के फैशन से जुड़ना चाहिए।
इंडियन फैशन के बारे में उन्होंने कहा कि इंडिया का 98% फैशन ब्राइडल वियर है और मुझे नहीं लगता कि वो कोई फैशन है। यहां जो लोग पहनना चाहते हैं हम वही डिजाइन कर रहे हैं।
मनीष अरोरा मुंबई में पले-बढ़े हैं। वो कामर्स के स्टूडेंट रहे हैं। कामर्स की पढ़ाई के वक्त मनीष को यह महसूस हुआ कि उनको फैशन इंडस्ट्री में हाथ आज़माना चाहिए। बाद में उन्होंने 1994 में नेशनल इंस्टीस्टूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान उन्हें बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड भी मिल चुका है।





