अक्सर एक खूबसूरत सी लड़की खुद को आइने में देखती और हीरोइन बनने का सपना देखती है। वो सोचती होगी और शायद उसके चाहने वाले प्यार से कई दफा कहते होंगे कि तुम दुनिया की सबसे सुंदर लड़की हो। इसी तरह शायद एक लड़की के साथ-साथ वो ख्वाब भी बड़ा होता है जिसका नाम है 'मिस यूनीवर्स'।
हर साल की तरह, साल 2012 की मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। दुनिया भर से आईं कुल 89 देशों की प्रतियोगी इसमें भाग ले रही हैं। 19 दिसंबर को इस प्रतियोगिता का आखिरी राउंड हो रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व शिल्पा सिंह कर रही हैं। साल 2000 में लारा दत्ता के बाद शिल्पा इस मुकाबले में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। इस खास दिन पर dainikbhaskar.com आपके लिए लाया है एक खास पैकेज।
क्लिक कीजिए स्लाइड और देखिए 1952 से अब तक की सभी मिस यूनिवर्स की एक झलक।