ऐसा लग रहा है कि टॉम क्रूज और 33 नंबर का कुछ अलग ही रिश्ता है। अगर आप सोच रहे हैं कि 33 अंक टॉम के लिए लकी है तो आप गलत हैं! यहां हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिससे यह बात साबित हो जाएगी कि हो न हो, 33 और टॉम का कुछ तो गड़बड़ है!
जब... बाल-बाल बचीं हमेशा विवादों में रहने वाली रिहाना
आपको बता दें कि टॉम ने अब तक 3 शादियां की हैं। उनकी तीनों बीवीयों के नाम हैं- मिमी रोजर्स, निकोल किडमैन और केटी होम्स। इनमें से पहली दो बीवीयों से टॉम का तलाक पहले ही हो चुका है। तीसरी से होने वाला है, उन्होंने तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी है।
केटी होम्स ने उठाया ऐसा कदम कि टॉम क्रूज को लग गया झटका...
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें खास बात क्या है? सबसे बड़ी खास बात है कि अब तक तीन बार अलगाव का दंश झेल चुके टॉम के जीवन में यह तूफान तभी आया जब उनकी तीनों बीवीयां 33 साल की हुईं। है न अजीब बात, 33 साल की होते ही उनकी पत्नियां उनसे अलग होने का विचार क्यों बना लेती हैं! मिमी, निकोल और अब केटी तीनों ने टॉम से अलग होने की कोशिश तभी की जब वे 33 की हुईं।
मिस्टर क्रूज ने मिमी रोजर्स से 31 मई 1987 को शादी की थी। उस समय मिमी की उम्र 31 साल थी। 1990 में दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के समय मिमी 33 साल की थीं। उसके बाद टॉम ने उसी साल 1990 में निकोल किडमैन के साथ दूसरी शादी की। दोनों दस साल तक एक साथ रहे। साल 2001 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। उस समय निकोल की उम्र भी 33 साल ही थी।
दूसरी शादी टूटने के पांच साल बाद 2006 में टॉम ने केटी होम्स से शादी की। शादी के वक्त केटी 28 साल की थीं। अब दोनों के बीच बहुत जल्द तलाक होने वाला है। केटी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी है। गौर करने वाली बात है कि केटी ने यह ठोस कदम अभी कुछ दिन पहले ही उठाया है। इस समय उनकी उम्र भी 33 साल ही है।
तलाक के तीनों मामलों में एक बात कॉमन है, टॉम की पत्नियों की उम्र! तीनों बार तलाक प्रक्रिया की शुरुआत तब हुई जब टॉम की बीवीयों की उम्र 33 साल की थी और तलाक मिला तब जब वह 34 की हो गईं।
है न अजीब बात! अब तो हम टॉम को यही सलाह देंगे कि अगर वह चौथी शादी करें तो किसी ऐसी महिला से करें जो 33 का आंकड़ा पार कर चुकी हो!