PHOTOS: हुस्न का जादू चला निकालती थी 'राज', अब यहां लगा रही हैं 'आग'!

अन्ना चैपमेन (Anna Chapman), रूस की पूर्व जासूस, जिनको 2010 में अमेरिका से निर्वासित (निकाल दिया) किया गया था, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। करीब दो साल बाद वो एक बार फिर नजर आईं वो भी रैम्प पर कैटवॉक करते हुए। अन्ना एंटाल्या, टर्की में डोस्सो डोस्सी शो में शिरकत कर रही थीं।
अन्ना जब दो पुरुषों के साथ (जो सीक्रेट एजेंट्स की वेशभूषा में थे) रैम्प पर आईं तो सब लोग देखते रह गए। उनकी मॉडलिंग फीस के बारे में बताते हुए हिक्मेट एरास्लैंड (Hikmet Erasland) ने कहा कि उनकी कपड़ों की कंपनी डोस्सो डोस्सी वो पैसा चैरिटी में देगी। ताकि उन बच्चों की मदद हो सके जो उनके होमटाउन वोल्गोग्राड में आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं।
30 साल की हो चुकी पूर्व जासूस अन्ना अब एक सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। अन्ना इन दिनों मॉडलिंग करने के साथ-साथ एक मैग्जीन का संपादन भी करती हैं।






