पहले छिना खिताब, अब एक बार फिर से छाए विवादों में
dainikbhaskar.com
| Dec 28, 2012, 11:13AM IST

अमेरिकी साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के जीवन में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। डोपिंग विवाद की वजह से टूर डी फ्रांस खिताब छिनने के बाद अब संडे टाइम्स अखबार ने उन पर तीन लाख पाउंड की राशि वापस करने
का मुकदमा किया है।
अखबार ने एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए दावा किया था कि आर्मस्ट्रांग ने वर्ष 2006 में प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था।
हालांकि लांस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अखबार पर मानहानि का मुकदमा किया था। इसकी वजह से अखबार को तीन लाख पाउंड आर्मस्ट्रांग को देने पड़े थे।
अमेरिकी डोपिंग विरोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने अपनी जांच में आर्मस्ट्रांग को दोषी करार दिया तो सात बार के टूर डी फ्रांस विजेता आर्मस्ट्रांग के सभी खिताब वापस ले लिए गए। अब अखबार ने भी मानहानि की राशि वापस करने का मुकदमा दायर कर दिया है।






