एशिया में सबसे सेक्सी प्रियंका चोपड़ा
dainikbhaskar.com
| Dec 11, 2012, 11:03AM IST

|
हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को एक ऑनलाइन सर्वे में एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। वीकली मैगजीन 'ईस्टर्न आई' की ओर से कराए सर्वे के मुताबिक 30 साल की प्रियंका ने करीना कपूर और कटरीना कैफ को पीछे छोड़कर सबसे सेक्सी महिला के खिताब पर कब्जा किया।
एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुने जाने पर प्रियंका ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। कौन इस तरह का खिताब नहीं चाहेगा। जिन लोगों ने मेरे लिए वोट किया, उन सबका शुक्रिया। मैगजीन के एडिटर असजद नजीर ने कहा, प्रियंका का 2012 में अपने फैन्स के साथ ऑनलाइन जुड़े रहना उनके पक्ष में गया और इससे उनके फैन्स का आधार भी बढ़ा। |






