विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Controversies >> Asin Takes A Dig At Kareena Kapoor And Sonakshi Si

'फिल्मी ठुमकों' पर बोल असिन ने साधा करीना और सोनाक्षी पर निशाना!

dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 10:39AM IST
 
 


बॉलीवुड की फिल्मों और आइटम नंबर्स का चोली दामन का साथ है। अब बड़ी-बड़ी (ए ग्रेड) हीरोइनें भी आइटम सांग पर ठुमके लगाती नजर आती हैं। मगर बॉलीवुड में एक ऐसी लड़की भी है जिसने आज तक आइटम सांग नहीं किया है! चौंक गए न!
 
बॉलीवुड में यह एक्ट्रेस उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अब तक आइटम नंबर परफॉर्म नहीं किया है। इस एक्ट्रेस को आइटम शब्द ही पसंद नहीं। डांस नंबर करने से उन्हें ऐतराज नहीं है लेकिन इसे वह अपने लिए जरूरी भी नहीं मानतीं। यह एक्ट्रेस न सक्सेस से सातवें आसमान पर पहुंच जाती हैं, न ही हार से निराश होती हैं।
 
इस बारे में पूछने पर वह कहती हैं 'सबसे पहले तो मैं बता दूं कि मुझे आइटम शब्द बिलुकल पसंद नहीं। यह बहुत हलका शब्द है और ऐसा नहीं है कि मैं डांस नंबर्स के खिलाफ हूं लेकिन कभी ऐसा प्रेशर फील नहीं हुआ कि मुझे यह करना ही है। मेरी साथ की एक्ट्रेसेज ने डांस नंबर परफॉर्म किए हैं तो मुझे भी करना है, ऐसी फीलिंग कभी नहीं आई। वैसे एक एक्टर के लिए यह जरूरी भी नहीं है। मेरी फिल्म की डिमांड रहेगी और डायरेक्टर मुझे स्पेशल नंबर करने को कहेगा तो मैं भी करूंगी लेकिन मुझे अपने कॅरियर के लिए इसकी जरूरत महसूस नहीं होती।'
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment