लगता है जॉन अब्राहम के बाद बिप्स को फाइनली 'कोई मिल गया'!
dainikbhaskar.com | Dec 28, 2012, 11:11AM IST

जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद अब तक बिपाशा बसु का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है।
राणा दुग्गुबाती के साथ भी वे कुछ समय तक जुड़ी रहीं, लेकिन जल्द ही उनका सिंगल स्टेटस लौट आया।
अब लगता है कि उनका यह स्टेटस फिर चेंज होने वाला है। हाल ही में बिपाशा ऋतिक रोशन के लुक अलाइक हरमन बावेजा के साथ जैकी भगनानी की क्रिसमस पार्टी में पहुंचीं तो वहां मौजूद मेहमानों की नजरें उन पर ही टिक गईं। देखने वालों के अनुसार, ‘दोनों एक ही गाड़ी में आए थे और पूरे वक्त साथ ही रहे।
उनकी जोड़ी वाकई अच्छी लग रही थी।’ बिप्स के नजदीकी दोस्त कहते हैं, ‘अभी तक तो दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं, लेकिन भविष्य में क्या लिखा है यह कोई नहीं कह सकता।’






