विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Trivia >> BLAST FROM THE PAST: Aishwarya Rai's Modelling Days' Pictures

BLAST FROM THE PAST: तस्वीरों में देखिए 'टीन एज' में मॉडलिंग करती ऐश को

1 of 15 Photos
ऐश्वर्या राय बच्चन हिन्दी फ़िल्म जगत की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलायी। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलुगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेज़ी फ़िल्मों में भी काम किया है।
 
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। बचपन में वह वास्तुकार बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका रुझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। ऐश्वर्या में अपनी पढाई संता क्रूज़ में आर्य विद्या मंदिर से की और कॉलेज की पढाई जय हिंद कॉलेज और रुपारेल कॉलेज से की। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने शास्त्रीय नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी।
 
देखिए उनके मॉडलिंग के दिनों की एक झलक। 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment