राम चरन तेजा
राम चरन तेजा को बॉलीवुड का अगला सुपर हीरो माना जा रहा है। राम को रोल ही ऐसा मिला है। इन्हें अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म 'जंजीर” (1978) के रीमेक में एंग्री यंग मैन विजय का रोल मिला है। चिरंजीवी के बेटे राम चरन तेजा इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।