चेरिल कोल ने टेलीविजन शो में बताई अपने दिल की ख्वाहिश!

पॉप स्टार चेरिल कोल (Cheryl Cole) ने कुछ ऐसा क्या कर दिया कि चारों ओर उनकी ही चर्चा हो रही है। आपको नहीं पता! हम बताते हैं, उन्होंने अपनी एक विश जाहिर की है। और वो विश है प्रिंस हैरी (Prince Harry) के साथ डेटिंग करने की। अब लोगों में इसी बात की बहस चल रही है कि सेरिल की यह ख्वाहिश पूरी होगी या नहीं, प्रिंस इस पर ध्यान देंगे या नहीं!
पूरी दुनिया को प्रिंस हैरी को लेकर अपने प्यार और शादी के सपनों के बारे में बताने के बाद अब सेरिल उनको डेट करना चाहती हैं। सेरिल ने हाल ही में प्रिंस से कॉल करने को कहा है ताकि वे दोनों अपनी डेट प्लान कर सकें।
टेलीविजन प्रस्तोता ग्राहम नार्टन (Graham Norton) के पूछने पर सेरिल ने प्यार के लिए अपने प्लान को विस्तार से बताया। उन्होंने कबूल किया कि, "लेकिन मैं प्रिंस हैरी पर विचार करूंगी।"अपने ऑफर को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए सेरिल ने 'ग्राहम नॉर्टन शो' में टेलीफोन का इशारा करते हुए कहा, "कॉल मी"।
कई लोग यह मानते होंगे कि पैसे कि वजह से लड़कियां कुछ खास लड़कों पर फिदा होती हैं। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो इससे अलग भी कुछ चीजें देखती हैं, जैसे- उसकी स्टाइल, उसका मजाकिया व्यवहार, और महिलाओं को अपने साथ सहज महसूस करवाने की क्षमता। तो क्या यही वजहें हैं कि प्रिंस हैरी लड़कियों में इतने पॉपुलर हैं? क्या चेरिल कोल भी उनको इसीलिए पसंद करती हैं? हो सकता है, बिल्कुल हो सकता है!
लेकिन क्या कोल की यह इच्छा पूरी होगी? हैरी के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो इसकी उम्मीद नजर आती है! लेकिन उन दोनों के शादी के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता!
जानिए चेरिल कोल को..
चेरिल कोल का जन्म 30 जून 1983 को हुआ था। वे इंग्लैण्ड की निवासी हैं। चेरिल पेशे से एक पॉप सिंगर, डांसर और मॉडल हैं। चेरिल 2002 में पहली बार सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने एक टेलीविजन रियलिटी शो 'पॉपस्टार्स: दि रिवल्स' के लिए ऑडिशन दिया था। बाद में कोल की लोकप्रियता बढ़ती ही गई। 2005 से 2010 के बीच कोल पांच बार फेमस ब्रिट एवार्ड के लिए नॉमीनेट हो चुकी हैं।
कोल ने कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल और वोग मैग्जीन जैसे फेमस ब्रांड के लिए फोटोशूट भी कराए हैं। ब्रिटेन की गायिका चेरिल कोल ने इंग्लैंड के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी एश्ले कोल से 2006 में शादी की थी। लेकिन पति के अवैध संबंधों के चलते सितंबर 2010 में कोल ने एश्ले को तलाक दे दिया।
अप्रैल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कोल की कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन पाउंड है।






