विज्ञापन
 
Home >> Did We Expect This From Aamir Khan?

कितना सच है

dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 11:54AM IST
 
 


आमिर खान का कोई भी प्रोजेक्ट हो, कुछ करें या ना करें पर इतना तो कर ही देते हैं कि पूरी मीडिया उनके प्रोजेक्ट के बारे में बात करती रहे। आमिर खान के टी.वी. शो "सत्यमेव जयते" के बारे में भी मीडिया काफी समय से तरह-तरह की बातें कर रही थी। 
 
सभी ने शो का पहला एपिसोड देख लिया है, शो से संबंधित मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यहां ऐसे भी कुछ लोग हैं जिन्हें शो उतना पसंद नहीं आया जितनी कि उन्होंने उम्मीद की थी। कुछ लोगों को तो ये शो बनावटी भी लगा।
 
एच.आर.प्रोफेशनल संतोष गुप्ता(परिवर्तित नाम) आमिर की बहुत बड़ी फैन हैं वो कहती हैं कि "शो में सेट पर जिस तरह लोगों को रोता हुआ दिखाया है उस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है। क्या वो वाकई में रो रहे थे? मुझे तो ऐसा नहीं लगता। शो के सेट पर लोगों का इमोशनल होना या थोड़े बहुत आंसू बहाना ठीक है, पर शो में जिस तरह से लोगों को बिलखते हुए दिखाया गया है, मैं वाकई सोचने के लिए मजबूर हूं कि क्या ये वाकई रियल शो है?"
 
संतोष आमिर की फैन हैं पर फिर भी उन्होंने बिना झिझके शो के बारे में हर बात कही। इसके अलावा ऐसे भी बहुत सारे लोग हैं जो ट्विटर पर आमिर के शो के बारे में बेबाक टिप्पणी कर रहे हैं।
जहां एक तरह फिल्म इंडस्ट्री के सारे बड़े नाम आमिर को इस बात के लिए बधाई दे रहे थे कि उन्होंने अपने शो में कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे को उठाया वहीं दूसरी ओर आम जनता कई दूसरे कारणों से इस शो की खिल्ली उड़ा रही थी। ट्विटर पर लोगों ने ढ़ेरों ट्वीट करके अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
 
मंजू माधव ने ट्वीट किया कि "आमिर को सत्यमेव जयते शो के एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ रूपए मिलेंगे, आश्चर्य है इसमें से गरीबों को कितने रुपए मिलेंगे? क्या आप अभी भी उन्हें एक्टिविस्ट कहेंगे?"
इन कमेंट्स से साफ जाहिर है कि लोग इस बात को सोच रहे हैं कि सामाजिक मुद्दों के नाम पर किस तरह आमिर खान अपना मुनाफा कमा रहे हैं। ये शो अब तक के सबसे महंगे टी.वी. शोज़ की लिस्ट में सबसे ऊपर है। हालांकि आमिर काफी क्रिएटिव काम करते हैं, फिर भी वो बॉलीवुड के सबसे मंहगे स्टार हैं।
 
इंडस्ट्री के एक सूत्र के अनुसार "कौन बनेगा करोड़पति-5 के लिए अमिताभ ने 2 करोड़, बिग बॉस-5 के लिए सलमान ने 2 करोड़ और जस्ट डांस के लिए रितिक ने 1.75 रुपए लिए हैं "।
 
हम आपको इस शो के बारे में कुछ ट्वीट पढ़वाते हैं....

@आस्था:
आमिर खान अपने शो के एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ रुपए ले रहे हैं और मजा़क कि बात ये है कि लोगों को ये लग रहा है कि वो वहां गांवों कि समस्या सुलझाने वाले हैं।

@शिवप्रसाद:
आमिर खान सत्यमेव जयते के एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ रुपए ले रहे हैं। इतने पैसों के लिए तो वो कॉमेडी सर्कस की एंकरिंग भी कर लेते।

@निगेलब्रीटो:
आमिर खान सत्यमेव जयते के एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ रुपए ले रहे हैं। रियल हीरो वो होते हैं जो ऐसी समस्याओं पर न के बराबर पैसों पर काम करते हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment