विज्ञापन
 
Home >> Celebs >> Trivia >> Did You Watch James Cameron, The Actor, In 'Titani

जैक ने नहीं किसी और ने बनाई थी 'टाइटेनिक' में केट की न्यूड पेंटिंग!

dainikbhaskar.com | May 16, 2012, 11:30AM IST
 
 


आपको फिल्म 'टाइटेनिक' तो याद होगी ना, जी हां वही फिल्म जिसमें हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट ने सोफे पर न्यूड लेटकर अपनी पेंटिंग बनवाई थी। फिल्म के इस सीन ने सिल्वर स्क्रीन में आग लगा दी थी। फिल्म में तो वो न्यूड स्केच उनका प्रेमी 'जैक' बनाता है पर क्या आपको पता है असल में वो पेंटिंग किसने बनाई थी?

 

जैक के किरदार में तो लियोनार्डो डि कैप्रियो थे पर आपको ये बता दें कि आपने पेंटिंग बनाते समय जो हाथ देखा था वो किसी और का था। दरअसल ये पेंटिंग जेम्स कैमरून ने बनाई थी, और फिल्म में जो हाथ पेंटिंग बनाते हुए दिख रहा था वो जेम्स का ही था।

 

आपको बता दें कि ग्यारह ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म टाइटेनिक की कहानी जिस त्रासदी पर आधारित थी, उससे संबंधित दस्तावेज अब इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन दस्तावेजों से जहाज के साथ डूब कर मारे गए लोगों और किसी तरह बच गए 1,500 लोगों के बारे में काफी जानकारियां मिलती हैं।

 

इनमें कई वसीयतें और फाइलें भी शामिल हैं। ये दस्तावेज पारिवारिक इतिहास को समर्पित एक वेबसाइट www.ancestry.co.uk ने इकट्ठे किए हैं। इस वेबसाइट को पैसे देकर ही देखा जा सकता है लेकिन 31 मई 2012 तक टाइटैनिक संबंधी सभी दस्तावेज मुफ्त देखे जा सकते हैं।

 

टाइटेनिक जहाज उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर में बनाया गया था और ये न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली ही यात्रा के दौरान एक हिमखंड से टकराने के बाद अटलांतिक महासागर में डूब गया था। जिन लोगों ने टाइटेनिक फिल्म देखी है, उन्हें याद होगा कि किस तरह जहाज के कप्तान ने मौत को सामने देखने के बावजूद जहाज नहीं छोड़ा था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment